फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए टॉप थ्री स्कूलों को मिलेंगे नौ लाख रुपये

Mon, 28 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई की तरफ से समय-समय पर कॉम्पिटिशन कराए जाते रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सीबीएसई इस बार अब तक की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराने जा रहा है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में सीबएसई ज्वाइंट डायरेक्टर पुष्कर वोहरा ने बताया कि बेस्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराने वाले टॉप थ्री स्कूल चुने जाएंगे।

इसमें पहले स्थान पर आने वाले स्कूल को न केवल अवॉर्ड मिलेगा, बल्कि पांच लाख की नकद धनराशि भी दी जाएगी। सीबीएसई ज्वाइंट डायरेक्टर पुष्कर वोहरा रविवार को एमडीएन स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीबीएसई करीब 19 वर्षों से स्पोर्ट्स एक्टिविटी करा रहा है। स्कूलों में अधिकतर 24 तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाता है। सीबीएसई अब तक की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत देश भर के स्कूलों को स्पोर्ट्स एक्टिविटी के प्वाइंट का डाटा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यानि स्कूल के बच्चों ने अब तक कितनी खेल एक्टिविटी में भाग लिया और उनके प्वाइंट क्या रहे। हालांकि किसी भी एक्टिविटी में खिलाड़ियों को जीत मिली हो या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्वाइंट अपलोड होने के बाद सीबीएसई की टीम टॉप थ्री चुने जाने वाले स्कूलों में जाएगी। स्कूल द्वारा अपलोड की गई जानकारी का पूरा अध्ययन करेगा। इसके बाद टॉप थ्री स्कूल चुने जाएंगे। इसके बाद प्वाइंट वाइज तथ्य सही पाए जाने पर प्रथम आने वाले स्कूल को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह दूसरे स्थान पर तीन लाख और तीसरे नंबर पर रहने वाले स्कूल को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। उम्मीद है कि जल्दी ही यह स्पोर्ट्स एक्टिविटी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें