फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भिवानी सब ब्रांच नहर पर खर्च होंगे 89.47 करोड़

Sun, 25 May 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके16 भिवानी सब ब्रांच नहर।
विज्ञापन
रोहतक। जिलावासियों को भरपूर पानी देने के लिए 89.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे रोहतक सहित तीन जिलों के करीब 36 गांवों को इसका लाभ होगा। सिंचाई विभाग की ओर से भिवानी सब ब्रांच नहर में सीमेंट और कंकर-पत्थर से सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। नहर की क्षमता 1100 क्यूसेक से बढ़कर 1234 क्यूसेक क्षमता हो जाएगी।
विज्ञापन


भिवानी सब ब्रांच (बीएसबी) नहर करीब 45 साल पुरानी होने के कारण इसके टूटने का खतरा बना रहता है। 1100 क्यूसेक की क्षमता में भी कई बार नहर टूटने की शिकायत विभाग को मिली है। इन परिस्थितियों में सुधार के लिए सिंचाई विभाग ने नहर में मरम्मत के लिए सितंबर 2024 में मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे 19 मई को मंजूरी मिल चुकी है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भिवानी सब ब्रांच नहर केवल ईंट-मिट्टी के सहारे टिकी हुई है। प्रस्ताव की मंजूरी पर नहर को 32.67 किलोमीटर में सीमेंट और कंकर-पत्थर से सुधारा जाएगा। इस कार्य के लिए मुख्यालय ने 89.47 करोड़ रुपये की लागत से सुधार करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

ये गांव हैं नहर के नजदीक
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर में सुधार का कार्य होने से सोनीपत, जींद, रोहतक व भिवानी आदि के करीब 36 से अधिक गांवों को फायदा मिलेगा। वहीं, रोहतक में रिढाना, नांदल, लाखन माजरा, बैंसी, खरैंटी, गिरावड़, अजायब, बहराणा, मदीना, मोखरा, बहलबा व खरकड़ा आदि भिवानी सब ब्रांच से लगते गांव हैं। जींद के 4 गांव, सोनीपत के 2 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। 80 प्रतिशत रोहतक के गांवों को सुविधा होगी

-
134 क्यूसेक पानी के साथ बढ़ेगी क्षमता

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर में 1100 क्यूसेक पानी की क्षमता है। नहर मेंं सुधार कार्य से इसकी क्षमता को 134 क्यूसेक और बढ़ाया जाएगा, जिसके बाद भिवानी सब ब्रांच नहर से इसके संबंधित इलाकों मेंं 1234 क्यूसेक पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन



वर्जन
भिवानी सब ब्रांच की क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई। इसके लिए मानसून के बाद विभाग की ओर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

- अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें