28...वार्ड 13 की राम गोपाल कॉलोनी में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते मेयर रामअवतार वाल्मी
रोहतक। वार्ड नंबर 13 में 88 लाख रुपये की लागत से जलभराव की समस्या का समाधान होगा। मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने शुक्रवार को कार्यों का शुभारंभ किया।
पार्षद कृष्णा ने बताया कि राम गोपाल कॉलोनी में गली के निर्माण व जलभराव कॉलोनियों की समस्या के समाधान के लिए 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मेयर ने कहा कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा।
नरेश कुमार काला बोहर ने कहा कि वार्ड वासियों के लिए पार्षद 24 घंटे उपलब्ध हैं। आमजन की जो समस्या हो उसको लिखित में कार्यालय पर जमा कराएं ताकि समाधान तुरंत किया जा सके। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव भी मौजूद रहे।
संवाद