रोहतक। कोरोना काल के समय में बंद हुई सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। टिकटों में छूट देने से भी यात्रियों को काफी राहत मिली है।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में रेलवे ने 24 मार्च 2020 को 90 ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। स्थिति सामान्य होने पर अधिकतर मेल, एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। रोहतक रेलवे स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू न होने से यात्री धक्का-मुक्की के बीच सफर करने के लिए मजबूर थे। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-पानीपत समेत सभी रूट पर 86 ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी 4 ट्रेनों का संचालन बंद है।
यह ट्रेनें अभी भी बंद हैं
जनता एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, मुंबई फिरोजपुर एक्सप्रेस, फिरोजपुर एक्सप्रेस
वर्जन
सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। अब किराया भी कम कर दिया गया है। सिर्फ 4 ट्रेनें ऐसी है जिनका संचालन शुरू नहीं हुआ है। वह भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी।
विनोद कुमार मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन रोहतक