02सीटीके21... जिला विकास भवन में धरने पर बैठे जिला परिषद के पार्षद। संवाद
रोहतक। जिला पार्षदों ने मंगलवार को विकास भवन में रोष प्रदर्शन किया। यहां जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें पार्षदों ने जिला परिषद हाउस की बैठक बुलाने का मुद्दा उठाया है।
पार्षदों ने कहा कि हाउस की बैठक बुलाने को लेकर पार्षद लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त से भी लिखित अपील की जा चुकी है। हाउस की पिछली बैठक 12 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से कोई बैठक नहीं हुई है। यह सरकार की हिदायतों के विरुद्ध है। सभी विकास कार्य अटके हुए हैं।
जिला परिषद की ओर से 28 जून को पत्र जारी हुआ है। इसमें प्रत्येक जिला पार्षद से अपने-2 वार्ड के काम लिखकर देने के लिए कहा गया है। जबकि पिछली बैठक में ही सभी काम लिखकर दिए जा चुके हैं। अब अध्यक्ष बैठक को लगातार टालने की टरकाउ नीति पर चल रहे हैं। इसलिए बैठक की तारीख तुरंत तय की जाए। इस मौके पर अमित कुमार, दीपक, नीलम समालिया, सोनू, सीमा भालौठ, पूजा रानी समेत अनेक पार्षद मौजूद रहे।