फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व विद्यार्थी समेत 86 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 86 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 11171 हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 824 है। इसमें 40 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 784 होम आइसोलेशन पर हैं। वहीं शनिवार को एक संक्रमित महिला की मौत हो गई, जिससे पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 136 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10211 कोरोना संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं। जिले का संक्रमण प्रतिशत 5.27 व रिकवरी रेट 91.40 प्रतिशत हो गया है। नए संक्रमितों में विद्यार्थी-शिक्षक, बुजुर्ग, गृहिणी, कोर्ट का स्टाफ, दुकानदार, एलआईसी एजेंट, प्रॉपर्टी डीलर, आईआरबी का स्टाफ, यातायात पुलिस कर्मी, पुलिस लाइन, सिटी थाना, एक साल व दस साल की लड़की, दमकल कर्मी, पीएनबी बैंक का स्टाफ, पीजीआई की स्टाफ नर्स एवं कर्मचारी, एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी व निजी कर्मचारी, संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कलानौर की महिला ने तोड़ा दम
कोरोना उपचार के दौरान कलानौर की 70 साल के महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। गौरतलब है शनिवार को जिले में एक मौत का आंकड़ा बढ़ा है। शुक्रवार को कोई डेथ रिकॉर्ड नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें