फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : हरियाणा के भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा-पहले किसान हूं, उनका साथ दूंगा

Fri, 04 Dec 2020 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सिरसा में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बारे में जानकारी देते भाजपा नेता सुरेंद्र नेहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे और भाजपा नेता सुरेंद्र नेहरा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि वे किसानों के समर्थन में भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अब वे किसानों के समर्थन में उनके आंदोलन का हिस्सा भी बनेंगे।

विज्ञापन


सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि वे पहले किसान हैं, बाद में राजनेता। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे किसानों की मांगें मान ले। नेहरा के कहा कि भाजपा में रहकर उन्होंने पांच साल गंवाए हैं। नेहरा ने बिजली मंत्री रंजीत सिंह पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए नेहरा ने कहा कि जिन्होंने किसानों के नाम पर चुनाव जीता, अब वे किसानों के समर्थन में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें