फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का एक माह का बिजली बिल 86 लाख रुपये

Fri, 02 Oct 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की तकनीकी खामियों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। डेटा ट्रांसफर का काम चलने के कारण लगातार गलतियां हो रही हैं। बिलों में होने वाली इन गलतियां से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग रहा है। ऐसा ही झटका बिजली निगम ने भिवानी स्टैंड पर रहने वाले व्यापारी को दिया है, जिनको 86 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया है। अब  व्यापारी बिल दुरुस्त करवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन


भिवानी स्टैंड पर रहने वाले रमेश शर्मा का कपड़ों का काम है। उनके घर बुधवार को बिजली का बिल पहुंचा। बिल देखकर रमेश के होश उड़ गए, क्योंकि बिल पर 86 लाख रुपये अंकित था। रमेश के भतीजे सोनू ने बताया कि पिछले महीने ही घर का पूरा बिल जमा कराया था, लेकिन उसके बावजूद इस तरह 86 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया जो बिजली निगम की बड़ी लापरवाही है। निगम अधिकारी इसे तकनीकी खामी बता रहे हैं, लेकिन इस तरह मोटी रकम का बिल देखकर उपभोक्ताओं की हालत खराब हो रही है।

इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता हूं। उस बिल को देखकर ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर उसमें क्या दिक्कत आई है। जिस किसी को इस तरह की समस्या आती है, उसे दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें