फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में 85 वर्षीय मास्टर चांद सिंह ने जीता रजत

विज्ञापन
37...चांद सिंह अहलावत।
विज्ञापन
रोहतक। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा के 108 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5 से 9 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में 85 वर्षीय मास्टर चांद सिंह अहलावत ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 देशों के 3312 मास्टर एथलीटों ने भाग लिया। चांद सिंह अहलावत ने शॉटपुट में 8.17 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता। चांद सिंह झज्जर जिला के गांव डीघल के निवासी हैं और वर्तमान में रोहतक के लक्ष्मी नगर में रहते हैं। चांद सिंह का अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें