16...रोहतक के टिटौली के पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ अभियान के तहत मौ
रोहतक। टिटौली के पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को बाल मुक्त भारत अभियान की विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई। यह कार्यक्रम एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था व संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने शिक्षा विभाग के सहयोग से किया।
संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने छात्रों से आह्वान किया कि आसपास ध्यान रखें कि किसी नाबालिग का विवाह न हो। अगर कोई ऐसा करता है तो तुरंत हेल्प लाइन नंबर 181 या 112 पर इसकी जानकारी दें ताकि समय पर हस्तक्षेप करके नाबालिग का विवाह होने से रुकवाया जा सके।
प्राचार्य सरोज नारा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत अधिक लाभकारी होते हैं। वे भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों की जानकारी बढ़ाने के लिए होते रहेंगे।। संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सहित स्कूल का स्टाफ व 350 बच्चे मौजूद रहे रहे।