फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, महिला इंजीनियर, मजदूर सहित 85 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में डॉक्टर, महिला इंजीनियर, एमबीबीएस इंटर्न, मजदूर सहित 85 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, इलाज के दौरान दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें हिसार बाईपास पर 55 साल के व्यक्ति और डीएलएफ कॉलोनी में 61 साल के व्यक्ति ने पीजीआईएमएस में कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इसके अलावा अब तक 9946 कोरोना से जंग जीत चुके हैं और 133 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के मरीजों की संख्या 10893 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 814 हो गई है। इनमें 37 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 777 होम आइसोलेशन पर हैं। वहीं कोरोना संक्रमण का रेट 5.22 प्रतिशत पहुंच गया है और रिकवरी रेट 91.30 प्रतिशत आ गया है। स्वास्थ्य विभाग अब तक दो लाख आठ हजार चार सौ पंद्रह सैंपल जांच करवा चुका है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डॉक्टर, विद्यार्थी-शिक्षक, बुजुर्ग, कर्मचारी, इंजीनियर, मजदूर, वकील, पूर्व सैनिक, दुकानदार, पीजीआईएमएस स्टाफ, आटो चालक, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का स्टाफ, बैंककर्मी, पानीपत बिजली निगम का स्टाफ, बेरोजगार, चालक, एमबीबीएस इंटर्न, पलंबर, स्कूल की महिला स्टाफ, फल विक्रता, सब्जी विक्रेता, किसान, शुगर मिल महम का स्टाफ, सीएच महम का ओटी सहायक, महम जीएच का एमपीएचडब्ल्यू आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें