फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दसवीं कक्षा के 830 विद्यार्थियों ने जमा कराए टैबलेट, 37 में मिली टूट-फूट

Thu, 28 Mar 2024 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है और कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में दसवीं से बारहवीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों को विभाग टैबलेट देगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने जिले में दसवीं से बारहवीं के 15 हजार 572 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए हुए हैं। फिलहाल हाई स्कूलों में पढ़ने वाले 830 दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ही अपने टैबलेट वापस स्कूलों में जमा करवाए हैं। इसमें से भी 37 टैबलेट में टूट-फूट मिली है।
विज्ञापन

अभी बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भी टैबलेट वापस जमा करवाए जाने हैं। फिलहाल बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का एक पेपर बचा हुआ है। अंतिम परीक्षा के बाद पांच दिन के अंदर भी टैबलेट उनको स्कूलों में जमा करवाने होंगे। वहीं विभाग ने नई कक्षाओं में आने वाले दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट देने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत आगामी सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिए जाएंगे। यदि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी दसवीं में फेल हो जाता है और वर्तमान स्कूल में ही दसवीं कक्षा में पढ़ता है तो उसे पूर्व में प्रदान किया गया टैबलेट अपने पास रखना होगा। जिन विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिला दिया जाएगा, उनको स्कूल के स्टॉक में से टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट देते समय अवसर पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित विद्यार्थी द्वारा अपना टैबलेट व सिम पुराने स्कूल में वापस कर दिया था। टैबलेट गुम या चोरी होने की स्थिति में एफआईआर की कापी पिछले स्कूल में जमा करवानी होगी। यदि किसी विद्यार्थी ने 11वीं में प्रोविजनल दाखिला ले लिया है और वह दसवीं में फेल हो जाता है और वह अपने पुराने स्कूल में जाता है तो वह नए स्कूल से मिले टैबलेट व सिम को वापस करेगा। प्रोविजनल दाखिला लेने वाले विद्यार्थी यदि परिणाम आने के बाद वास्तविक दाखिला नहीं लेते हैं तो उनसे भी टैबलेट व सिम वापस लिया जाएगा। 11वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा पास करने के बाद 12वीं कक्षा में अपने टैबलेट लेकर आएंगे।

टैबलेट में होना चाहिए मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम
विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को टैबलेट देने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि टैबलेट में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम हो। यदि नहीं है तो अवसर पोर्टल पर विद्यार्थी को एलोकेट करने के बाद अवसर पोर्टल ग्रीवेंस पोर्टल पर ग्रीवेंस डाली जाएगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर सिम को लेकर भरनी होगी सूचना
विद्यार्थियों को डाटा सिम देने से पहले अवसर पोर्टल पर बनाए गए माड्यूल में स्कूल द्वारा विद्यार्थियों की पूर्ण सूचना भरी जाएगी। इसमें स्कूल में पहले से उपलब्ध सिम नए विद्यार्थियों को दिए जाने हैं।

करनी होगी डिमांड
यदि किसी स्कूल में अतिरिक्त टैबलेट न हो तो वह जिला डिलीवरी नोडल अधिकारी को टैबलेट की डिमांड भेजेगा। संबंधित नोडल अधिकारी हर सप्ताह सभी स्कूलों से टैबलेट की मांग करेंगे। अब तक हाई स्कूलों से 830 टैबलेट मिले हैं।
विज्ञापन

विक्रम सिंह, जिला नोडल अधिकारी, ई-अधिगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें