फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की खरीद फरोख्त से नहीं जुड़ रहे आरोपी के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई से बच्चा चोरी मामले में तार कहीं जुड़ नहीं पा रहे हैं। बच्चे की खरीद फरोख्त को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। महिला के गर्भवती होने या डिलीवरी होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की छानबीन व आरोपी से पूछताछ जारी है। बच्चा चोरी मामले में जांच कर रही पुलिस आरोपी महिला से कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। रिमांड के दौरान आरोपी महिला से पूछताछ में अब तक बड़ी बात सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस को फूंक-फूंक कर कदम रखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर दो से 21 फरवरी वीरवार दोपहर करीब सवा बारह बजे एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। गौतम नगर गोहाना के सूरज की पत्नी मनीषा एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड केयर हास्पिटल) की दूसरी मंजिल पर बेटी का आधार कार्ड बनवाकर आई थी। रास्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी महक उर्फ ममता ने रिंकल से बच्चा उसे देने और अपनी भाभी को संभालने की बात कहते हुए बच्चा ले लिया। बच्चा लेकर वह चली गई। कुछ देर बाद जब परिवार ने अपनी बच्ची को वहां नहीं पाया तो उसके चोरी होने खबर संस्थान में फैल गई। इसके बाद पीजीआई प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान सोनीपत की सिक्का कालोनी में आरोपी महिला बच्ची समेत बरामद हो गई। मनीषा को डिलीवरी के लिए 17 फरवरी को पीजीआई में भर्ती किया गया था। यहां बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें