फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा कोई जन्मदिन नहीं था, जो पार्टी-झंडा गिफ्ट कर दिया : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा कोई जन्मदिन नहीं था, जो पार्टी-झंडा गिफ्ट कर दिया : अभय चौटाला
विज्ञापन

हिसार। इनेलो नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ चुके हैं, उनका पार्टी कार्यालयों में घुसना मना है। यदि वे लोग देवीलाल में आस्था रखकर वापसी करते हैं तो उनका स्वागत है। अभय बुधवार को सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अजय चौटाला द्वारा पार्टी-झंडा गिफ्ट करने के सवाल पर अभय ने कहा कि मेरा कोई जन्मदिन था, जो मुझे पार्टी-झंडा गिफ्ट कर दिया। उनके साथ बरवाला से विधायक वेद नारंग और नलवा से विधायक रणबीर गंगवा भी मौजूद थे।
अभय बोले- ये नाई के बाल हैं, जल्द सामने आ जाएंगे
दुष्यंत चौटाला पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी (दुष्यंत-अजय चौटाला) की पहचान इनेलो से है और इनेलो की पहचान चौ. ओमप्रकाश चौटाला व स्व. देवीलाल से है। उन्होंने कहा कि ये नाई के बाल हैं, जल्द सामने आ जाएंगे। न डंडा बचेगा और न झंडा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो लोग मुझे गुंडा बता रहे थे, आज वे खुद गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। इस मौके पर जिला प्रधान सतबीर सिसाय, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, हरफूल खान, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, राज मोर, जस्सी पेटवाड़, भारती उकलाना, ललिता टांक, विरेंद्र नरवाल व हलका प्रवक्ता रमेश चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहतक के इनेलो कार्यालय पर कब्जा किए जाने पर बोले- एफआईआर दर्ज कराएंगे
रोहतक इनेलो कार्यालय पर कब्जा किए जाने के बारे में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यालय में जाकर चौटाला साहब का फोटो व झंडा उतारना शर्मनाक है। गुंडागर्दी का आरोप लगाने वालों ने अपना असली रंग दिखा दिया। अब जनता स्वयं देख रही है कि गुंडागर्दी करने वाला कौन है। कार्यालय इनेलो के हैं और यहां इनेलो का झंडा व डंडा लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि रोहतक कार्यालय से रजिस्टर व सामान उठाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि पुलिस व सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम स्वयं अपने कार्यालयों की सुरक्षा की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय चाहे किसी के नाम है, उस पर हमारी पार्टी का झंडा लगा है और हमारे नेताओं के फोटो लगे हुए हैं। यदि किसी के नाम कार्यालय है और उसको कार्यालय खाली करवाना है तो कानूनी तरीके से बातचीत कर खाली करवाए। गुंडागर्दी इनेलो सहन नहीं करेगी। दुष्यंत के पार्टी छोडने से इनेलो के कमजोर पड़ने की बात के बारे में अभय चौटाला ने कहा कि मेयर चुनाव इनेलो अपने सिंबल पर लड़ेगी। इस चुनाव से पार्टी के कमजोर होने की बात कहने वालों को जवाब मिल जाएगा। जींद उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन

एसवाईएल का दूसरा चरण एक दिसंबर से
अभय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर इनेलो लंबे समय से आंदोलन चला रही है। केएमपी के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री की रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने चुनाव सिर पर होने के चलते एसवाईएल का केवल जिक्र किया, जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाई। इसको लेकर इनेलो अपने आंदोलन का दूसरा चरण एक दिसंबर से कुरुक्षेत्र से अधिकार यात्रा शुरू करेगी। इसमें बेरोजगार युवाओं से टेस्ट के नाम पर जो लूट की जा रही है, उसे भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें