फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के तृतीय एग्रो लीडरशिप समिट में जाने के कारण यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें रहीं एग्रो लीडरशिप समिट में व्यस्त, यात्री परेशान
विज्ञापन

- अधिकारियों का दावा - किसानों को कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने के बाद यात्रियों के लिए लगवाए चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पहले दिन 42 बसों के तृतीय एग्रो लीडरशिप समिट में लगाए जाने के कारण बस अड्डे पर यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत करने का दावा किया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई।
रोहतक में शुरू हुए तृतीय एग्रो लीडरशिप समिट में पहले दिन 62 बसों को किसानों को छोड़ने के लिए लगाया गया था। बसों के किसानों को छोड़ने जाने के लिए लगाए जाने के कारण रोडवेज अड्डे पर शनिवार को यात्री दिनभर परेशार रहे। बसे अधिक परेशानी गोहाना, जींद, पानीपत आदि जाने वालों को हुई। यात्री सुनील कुमार, उम्मेद सिंह, मनोज कुमार, मनीष का कहना था कि गोहाना जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहे है मगर बस नहीं पहुंची है। दिनभर यात्री परेशान दिखाई दिए। उधर यातायात प्रभारी नवीन का कहना है कि बसें किसानों को समिट में छोडने के बाद अड्डे पर आ गई थी तथा फेरे लगाए। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन


दो दिन और रहेगी परेशानी
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार आज भी समिट में किसानों को ले जाने के लिए रोहतक से रोडवेज डिपो से 63 व सोमवार को 87 बसों को लगाया गया है। यानी दो दिन ओर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कोट
बसें किसानों को छोड़ने के तुरंत बाद ही डिपो पर जाकर चक्कर लगाएगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज


फोटो 24 एमए 4 बसों की कमी के कारण रोडवेज डिपो पर परेशान खड़े यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें