फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की साइकिल के लिए 6.47 करोड़ की राशि जारी
विज्ञापन

डीईओ के खातों में राशि भेजे जाने से इसी साल बच्चों को साइकिल मिलने की जगी आस
रोहतक के लिए 14.67 लाख रुपये मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के बच्चों के राहत भरी खबर है। स्कूल आने जाने के लिए साल भर इंतजार के बाद अब साइकिल मिलने की आज जगी है। इसके लिए सरकार ने 6.47 करोड़ की राशि जारी कर दी है। यह राशि विभिन्न जिलों के डीईओ के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन

सरकार ने घर से दो किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाने वाले बच्चों को साइकिलें मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसके तहत 10 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें से विभिन्न जिलों के लिए छह करोड़ 47 लाख 83 हजार 400 रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि जिला स्तर पर डीईओ के खाते में भेजी गई है। यहां से यह राशि बच्चों के खातों में भेजी जाएगी। इसके बाद बच्चे साइकिल मेले में बुक कराई अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगे। रोहतक जिले के लिए 14 लाख 67 हजार 400 रुपये मंजूर हुए हैं। इनमें से चार लाख 98 हजार 400 रुपये 20 इंची व नौ लाख 69 हजार रुपए 22 इंची साइकिल के लिए दिए गए हैं। इससे करीब 451 बच्चों को साइकिल मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें