फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और अधिकारियों पर गरजी नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और अधिकारियों पर गरजी नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला स्टाफ नर्सिंग एसोसिएशन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए चेतावनी दी है कि उन्हें कमजोर न समझा जाए। वह अपनी मांगों को शांतिपूर्वक ढंग से रख रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ कर नहीं सकती। सरकार बार-बार उन्हें झूठे आश्वासन दे कर उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन

यह बात ऐसोसिएशन की जिला प्रधान संतोष अहलावत ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में आयोजित बैठक में कही। प्रधान ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लेकर रोष है। मौजूद समय में जो व्यवहार उनके साथ हो रहा है उससे लगता है कि नर्सों को अब आंदोलन की राह अपनानी ही पडे़गी। इस संबंध में वह 17 मार्च को प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताएंगी। यह मार्च जिला अस्पताल से लेकर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय तक निकाला जाएगा। इसमें जिले की सीएचसी, पीएचसी व सभी सरकारी अस्पतालों की नर्सें हिस्सा लेंगी। बैठक में जिला सचिव चंद्रकांता, संतोष नैन, प्रेस सचिव राजेश मान, उप प्रधान सरिता, आशा खुराना, शीला शर्मा, सुदेश हुड्डा, नीता, निर्मल, सुरेश, अनीता, प्रीति, रानी, दीपा, ओमपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें