फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : पूर्व सीएम की रथयात्रा पर अब कैप्टन अभिमन्यु का कटाक्ष, बोले
विज्ञापन

साइकिल पर प्रदेश के कोने-कोने में जाएं तंवर, देखे तीन साल में कितना कराया भाजपा ने विकास
भाजपा परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, घोषणा पत्र का हर वादा होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर रथ व साइकिल यात्रा निकालते समय 10 साल के कर्मों की भी प्रदेश की जनता से माफी मांगे। बताए किस तरह कांग्रेस राज में प्रदेश परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भेदभाव का शिकार रहा। वे राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अपनी-अपनी यात्राओं के माध्यम से कांग्र्रेस नेताओं को प्रदेश के कोने-कोने में जाकर देखना चाहिए कि तीन वर्ष के शासनकाल में राज्य सरकार ने कितना विकास कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि विकास को देखकर दोनों नेताओं को आत्मग्लानी का बोध होगा। क्योंकि कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल में न केवल परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भेदभाव की राजनीति की गई, बल्कि जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई को लूटा भी गया। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करेगी। भाजपा परिवारवाद की राजनीति न करके संपूर्ण हरियाणा की राजनीति करती है और चुनावी रण में जाने के लिए हर समय तैयार रहती है। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। पाकिस्तान समेत 19 इस्लामिक देशों में तीन तलाक पर प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन कांग्रेस आज भी इस मुद्दे को वोट बैंक के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें