फोटो सहित..........
जाट समाज को गुमराह कर रहे मलिक : हुड्डा
- टोल पर दिए धरने को खाप के पूर्व प्रधान ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसिया में हुई यशपाल मलिक की रैली के विरोध में मकड़ौली टोल प्लाजा के पास युवाओं ने धरना दिया, जिसे हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने संबोधित किया।
हुड्डा ने कहा कि यशपाल मलिक द्वारा जाट आंदोलन के पैसे से आंदोलन को दरकिनार कर भूमि खरीद कर किया गया भूमि पूजन जाट समाज के साथ धोखा है। उन्होंने दावा किया कि यशपाल मलिक की रैली पूरी तरह से असफल थी। 80 फीसदी से ज्यादा व्यक्ति संत रामपाल के अनुयायी थे। जाटों के अन्दर मलिक की जमीन खिसक चुकी है। आम जनता जान चुकी है कि यशपाल मलिक जेलों में बंद बच्चों को छुड़वाने के नाम पर अपनी दुकान जमाये हुए है। धरने को संबोधित करते हुए जीन्द से आये बीरभान ढुल व भरत सिंह बैनिवाल ने कहा कि कैथल में आज की रैली पूर्णतया फ्लॉप शो रही, जबकि जसिया रैली में रामपाल के अनुयायियों को रामपाल की रिहाई का झूठा आश्वासन देकर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जाट समाज पूछना चाहता है कि रैली सरकार के साथ मिलकर करवाई जा रही है। क्या यशपाल मलिक ने जाटों को आरक्षण दिलवा दिया है? क्या युवा जेलों से रिहा करवा दिये गए हैं ? क्या समझौते के तहत मुकदमें रद्द हो चुके हैं और क्या सांसद सैनी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो चुका है ? जब ये मांगे पूरी नहीं हुई हैं तो किस बात के लिए जमीनें खरीदकर कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। इसके लिए पूरा जाट समाज यशपाल मलिक व उनके संगठन की घोर निंदा करता है। किलोई से बहन भानो देवी व नौनंद से साहब कौर, महा सिंह मलिक व महेन्द्र सिंह जागलान ने कहा कि यशपाल मलिक ने आन्दोलन आरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि अपनी जेबें भरने के लिए चलाया था। यह पैसा मृतकों व घायलों को सहायता देने तथा मुकदमों में लगने वाला पैसा था। धरने पर प्यारे लाल देशवाल व हवा सिंह दलाल ने कहा कि जसिया से पहले मलिक लाखों रुपए खर्च करके जयपुर, इन्दौर, भोपाल, अमरोहा में पत्थर लगवा चुके हैं। इस मौके पर रैनकपुरा प्रधान महेन्द्र व राज सिंह घणघस, महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश ढुल, सूरत सिंह पुनिया, रामचन्द्र मलिक, जिले सिंह कादियान, डॉ. किताब सिंह श्योकंद, शकुन्तला, बाली देवी, राजकली मकडौली, राज देवी, जोगी राम श्योकन्द, सुरेन्द्र गुलिया, जगदीश, दिलबाग, मनोज मलिक, सतपाल जागलान, धर्मपाल हुड्डा, राकेश आर्य, दिलबाग दलाल, जगदीप हुड्डा व राज सिंह ने भी संबोधित किया।