फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन अदालत में 65 शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन अदालत में 65 शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन

नारनौल। जिला सैनिक बोर्ड में मंगलवार वार्षिक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में पूर्व सैनिकों से जुड़ी 96 शिकायत आई जिनमें 65 का मौके पर अधिकारियों की ओर से निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

सेना अधिकारी के अनुसार कुल 96 शिकायतें पूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों की ओर से आई है। इसमें से 31 केस अग्रिम कार्रवाई के लिए रखे गए। जबकि 23 केस पुराने थे, जिनके लिए संबंधित पूर्व सैनिकों को जानकारी दी गई। डीपीडीओ, ईसीएचएस, बैंक अधिकारी, सचिव जिला सैनिक बोर्ड नारनौल व हिसाब कैंट के साझा प्रयास सेल की मदद से 65 शिकायतों को मौके पर ही निपटारा किया गया। इस मौके पर महेंद्रगढ़ जिला के अधिकारी, सैन्य अधिकारी, डीपीडीओ, ईसीएचएस, बैंक अधिकारी, जिला सैनिक बोर्ड के कर्मचारी सहित पूर्व सैनिक, वीर नारियां, विधवाएं व उनके आश्रित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें