फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल काटने की आशंका पर ग्रामीणों ने साधु को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल काटने की आशंका पर ग्रामीणों ने साधु को धुना
विज्ञापन

बाढड़ा उपमंडल के गांव धनासरी में खेत में गई महिला के अचानक बेसुध होने और उसके समीप कटे बाल व रबर बरामद होने पर सोमवार को ग्रामीणों नेे एक साधु की धुनाई कर डाली। उन्होंने बाढड़ा थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो इसमें कोई सच्चाई नजर नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने इसे अफवाह माना और हड़ौदा व झींझर गांव के ग्रामीणों द्वारा साधु की गारंटी लेने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं, एसपी सुनील दलाल ने भी जिले के लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चार गांवों में उड़ी अफवाह की पुलिस ने जांच कर ली है लेकिन इसमें कुछ भी सच्चाई सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार गांव कादमा व धनासरी के बीच खेतों में रिहायश बनाकर रहने वाले परिवार की महिला सोमवार सुबह पशुचारा लेने समीपवर्ती खेत में गई थी। इस दौरान संदिग्ध हालात में वह महिला गिर गई। महिला के गिरते ही पड़ोस के खेतों में काम कर रही महिलाएं मौके पर पहुंची तो उसके निकट से कटे हुए बालों का गुच्छा व रबर बरामद हुई। इस पर महिलाओं को बाल काटने का शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी। महिला के परिजनों को पता चला कि यहां से साधु के वेश में एक व्यक्ति कुछ समय पहले गुजरा रहा था। इसके बाद साधु की तलाश शुरू की गई। गांव के राजकीय स्कूल के समीप ग्रामीणों ने एक साधु को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों को समझा-बुझाकर साधु को थाने ले आई। वहीं, हड़ौदा गांव के ग्रामीण भी थाने पहुंच गए और उन्होंने साधु की पहचान की। हड़ौदा के ग्रामीणों ने बताया कि यह साधु मंदबुद्धि है और पिछले कई सालों से उनके गांव के डेरे में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णनाथ उर्फ मूसलनाथ नामक साधु उनके डेरे पर रहता है और वह मूलरूप से झींझर गांव का रहने वाला है। इसके बाद झींझर गांव के ग्रामीण भी थाने पहुंचे। वहीं धनासरी के ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो साधु के बाल काटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। वहीं, झींझर व हड़ौदा के ग्रामीणों की गारंटी पर पुलिस ने साधु को इनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी हुआ वायरल
घटना के दौरान ही एक वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल हो गया। 40 सेकेंड के वीडियो में ग्रामीण साधु को घेरे हुए हैं और इसी दौरान एक ग्रामीण उसे लात मारता नजर भी आ रहा है। इस वीडियो में पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नजर आ रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में भी यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

ढाणी फौगाट, ढाणी टिकान, दूधवा व धनासरी गांव में ऐसी अफवाहें उड़ने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच कर ली है। उन्होंने बताया कि ये महज अफवाहें ही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल साइट पर भी इस तरह की भ्रामक सामग्री न डालें।
विज्ञापन

सुनील दलाल, एसपी
वर्जन:
पुलिस के पास लिखित में भी शिकायत आई थी। मामले की जांच की गई लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं मिली। इसके अलावा अन्य गांवों में इस तरह की जो बात सामने आई थी वो महज अफवाहें ही थी।
मंजीत अहलावत, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें