अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
नारनौल। गांव कोजिंदा निवासी 30 वर्षीय सरजीत की शनिवार देर सायं अज्ञात वाहन की चपेट में आने मौत हो गई। पुलिस रविवार को मृतक को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव कोजिंदा निवासी सरजीत मोटरसाइकिल पर किसी कार्य से कही जा रहा था। अभी वह गांव की नदी में पहुंचा था कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।