फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा मीठा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा मीठा पानी
विज्ञापन

भिवानी (बहल)। बिधनोई गांव में एक महीने से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। गांव से करीब आठ सौ मीटर दूर बस स्टैंड पर बनी पानी की टंकी से पानी लाकर अधिकतर ग्रामीण अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन टंकी में पिछले एक महीने से पानी की एक बूंद नहीं है। मामला जानकारी में होने के बाद भी अधिकारी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गंभीर नहीं है।
बस स्टैंड पर बनी टंकी से महिलाएं सिर पर मटका उठाकर पानी लेने के लिए आती हैं। वहीं, कुछ लोग बाइक से भी टंकी पर पानी भरने के लिए आते हैं। हालांकि, गांव में कुछ दूसरे बोर भी बने है लेकिन टंकी का पानी मीठा होने के कारण लोग इसे ही पीना पसंद करते हैं। इस कारण गांव से 800 मीटर दूर चलकर गांव के अधिकतर लोग टंकी से ही पानी भरकर लेकर जाते हैं। टंकी में पानी सेरला स्थित बूस्टिंग स्टेशन से सप्लाई किया जाता है। अब टंकी में पानी की बूंद नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण विकास बिधनोई, प्रदीप, अजीत सिंह, रोशनलाल, बलजीत ने बताया कि विभाग को लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टंकी में सेरला बूस्टिंग स्टेशन से पानी आता है। वहां पर एक बोर खराब है इस कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिधनोई बस स्टैंड की टंकी में सेरला बूस्टिंग स्टेशन स्थित जिस बोर से सप्लाई होती है, वह खराब है। इसे ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा सप्लाई लाइन में कुछ लीकेज है, उसे भी सही करवाया जाएगा तथा शीघ्र ही टंकी में पानी डाला जाएगा।
मनजीत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें