फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ छेड़खानी करने के मामले में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शव के साथ छेड़खानी करने का केस दर्ज किया है। मृतका की मां ने गांव अटायल के व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। शिकायतकर्ता ने केस से अन्य लोगों के जुडे़ होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

अब पुलिस मामले में जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ करेगी। बता दें कि पांच जून को एक युवती बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए डैड हाउस में लाया गया था। सोमवार देर रात को पीजीआई के एक कर्मचारी ने पोस्टमार्टम हाउस के सुरक्षाकर्मियों को युवती के शव को रिश्तेदार का शव होने की बात बताई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। कुछ देर बाद शव के साथ छेड़खानी का शक होने पर उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। इसके बाद रात के समय चुपके से यह कर्मचारी फिर अंदर घुस गया। उसी समय सुरक्षा ड्यूटी इंचार्ज को इस बारे में जानकारी दी गई। आठ सुरक्षाकर्मियों के साथ वह मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियाें को देखकर वह कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस के पीछे की ओर भाग गया था। पुलिस बुधवार को पीजीआई प्रशासन से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें