फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 24 केद्रों पर 8,138 छात्रों ने दी की परीक्षा, सीसीटीवी से की गई निगरानी

विज्ञापन
3 रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सीबीएसई दसवीं की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छ
विज्ञापन
रोहतक। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) बोर्ड की 10वीं कक्षाओं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। जिले में 24 केंद्रों पर करीब 8,138 विद्यार्थी गणित की परीक्षा में शामिल हुए। कुछ छात्र त्रिकोणमिति के सवालों में उलझे तो कई विद्यार्थी क्षेत्रमिति में फंसे नजर आए। हालांकि कई छात्रों ने प्रश्नपत्र सरल और एनसीआरटी आधारित बताया।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा भारती गोहाना रोड, शिक्षा भारती रामनगर, आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल, सेक्टर-4 मॉडल स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल महम, एमडीएन स्कूल, जोन वेस्ले कान्वेंट स्कूल, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, बाबा बंदा बहादुर स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल, आईबी स्कूल, आरकेपी इंटरनेशनल स्कूल, सहित अन्य स्कूल भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा सुबह की पाली में हुई जिसका समय 10:30 से दोपहर 1:30 बजे रहा। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। स्काॅर्ट की गाड़ियां केद्रों पर जायजा करती रहीं।
विज्ञापन

वर्जन
बोर्ड की नियमों के मुताबिक, परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक, पर्यवेक्षक व ड्यूटी इंचार्ज परीक्षा के सकुशल संचालन में सहयोग दे रहे हैं। - डॉ. अरुणा तनेजा, जिला नोडल अधिकारी, सीबीएसई।

गणित का पेपर मॉडरेट बनाया गया था। त्रिकोणमिति के कुछ सवाल कठिन भी रहे। बाकी पेपर सरल और हल करने योग्य था। - हर्ष, परीक्षार्थी।

प्रश्नपत्र में कुछ सवाल आसान थे। एडवांस सेक्सन में थोड़े मुश्किल सवाल पूछे गए। ओवरऑल पेपर ठीक रहा
- चेतन्य मलिक, परीक्षार्थी।
अधिकांश पेपर एनसीईआरटी आधारित था। पेपर में पाठ्यक्रम का विशेष ख्याल रखा गया। हालांकि कुछ सवाल कठिन भी थे। - सौनक, परीक्षार्थी।
गणित परीक्षा में सेक्शन डी और पांच अंकों के सवाल बेहद सरल थे। महत्वपूर्ण टॉपिक की पहले से ही तैयारी की थी, इसलिए पेपर अच्छा रहा।- दीक्षा, परीक्षार्थी।

3 रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सीबीएसई दसवीं की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छ

3 रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सीबीएसई दसवीं की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छ

3 रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सीबीएसई दसवीं की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छ

3 रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सीबीएसई दसवीं की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें