39-नई अनाज मंडी में खरीद के लिए पहुंचा गेहूं। संवाद
- फोटो : samvad
रोहतक। जिले की मंडियों में वीरवार तक 7,90,377 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वीरवार को मंडियों में 2413 गेट पास काटे गए और 192230 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
अब तक 20864 गेट पास जारी किए जा चुके हैं और मंडी में कुल 17,27,925 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। वीरवार को मंडियों में सरसों की आवक व खरीद नहीं हुई।
अब तक कुल 16759 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 16554 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।