फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के नवजात से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक 79 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ा रही है। बुधवार को चार माह के नवजात से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक संक्रमित मिले हैं। इस समय पीजीआईएमएस व शिक्षण संस्थान हॉट स्पॉट बने हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि बुधवार को चार माह के नवजात के अलावा दो व तीन साल के बच्चे को कोरोना का संक्रमण मिला है। इसके अलावा 70 साल के बुजुर्ग भी कोरोना ग्रस्त मिले हैं। जिले में 79 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 447 हो गई हैं। इनमें से 14 मरीज अस्पताल में तथा 433 घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12957 है और 12346 मरीज ठीक हो चुके हैं। डॉ. बिरला ने बताया कि जिले में अब तक 164 मरीजों ने दम तोड़ा है। जिले में 4.12 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना फैल रहा है और रिकवरी रेट 95.28 प्रतिशत चल रहा है।
डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स, 25 विद्यार्थी, 10 शिक्षक पॉजिटिव
सुभाष नगर में पीजीआईएमएस की डॉक्टर, झज्जर में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स व गृहिणी, पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, मेडिकल कैंपस में युवक, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स व लिपिक, मेडिकल कैंपस में दो छात्र, पीजीआईएमएस हॉस्टल का छात्र, सेक्टर 14 का छात्र, सेक्टर तीन एनसीसी की महिला स्टाफ, नांदल में एंबुलेंस चालक, सेक्टर पांच में शिक्षिका, अमृत कॉलोनी, बसंत विहार की छात्रा, छोटूराम कॉलोनी का छात्र, धामड़ की छात्रा, सेक्टर चार में दो छात्र, जनता कॉलोनी की छात्रा, सेक्टर एक की छात्रा, मॉडल स्कूल की छात्रा, जिमखाना क्लब में छात्रा, सेक्टर तीन मॉडल स्कूल की छात्रा, सेक्टर चार का छात्र, सेक्टर तीन का छात्र, भरत कॉलोनी की छात्रा, सेक्टर 34 की छात्रा, सेक्टर एक का छात्र, सेक्टर चार एक्सटेंशन का छात्र, कमल कॉलोनी की शिक्षक, जगदीश कॉलोनी में डीएवी की शिक्षिका, भैणी सुरजन डीएवी की शिक्षिका, आर्य नगर में डीएवी का शिक्षक, सेक्टर एक डीएवी की शिक्षिका, कृष्णा गर्ल्ज हॉस्टल में छात्रा, विकास नगर में युवक, सेक्टर 14 में सरकारी कर्मचारी, हरिनगर में छात्र-छात्रा, सेक्टर चार में शिक्षक, एमडीयू कैंपस की महिला, सेक्टर एक में छात्र, आईआईएम का शिक्षक, भरत कॉलोनी व कमल कॉलोनी में बुजुर्ग, चिड़ी एचडीएफसी बैंक कर्मी, पाड़ा मोहल्ला का बिजनेसमैन, गृहिणी व निजी कर्मचारी, धामड़ में दो गृहिणी, न्यू राजेंद्र नगर में पीएनबी हाउसिंग फायनेंस का स्टाफ, जगदीश कॉलोनी में युवक, रुड़की में बैंक कर्मी, झंग कॉलोनी में बुजुर्ग व गृहिणी, हरिनगर में दो गृहिणी व युवक, शीतल नगर में उपायुक्त कार्यालय का स्टाफ, इंद्रा मार्केट का बिजनेसमैन, सांपला में युवक, समर गोपालपुर की मेड, सुभाष नगर में गृहिणी, फतेहपुर की महिला, हरिनगर का युवक, सनसिटी में बिजनेसमैन, तिलक नगर में गृहिणी, खिडवाली का किसान, सैनीपुरा की गृहिणी, श्याम कॉलोनी का युवक, राजेंद्र नगर में युवक, कमल कॉलोनी का वकील, सुभाष नगर का युवक, सेक्टर 14 की युवती संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

73288 ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 73288 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगा दी है। बुधवार को 1365 को पहली व 47 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि सभी टीकाकरण सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें