फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 78 नए संक्रमित मिले, 247 ने जीती जंग, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को गिराना शुरू कर दिया है और मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। वीरवार को जिले में 78 नए संक्रमित मिले तो 247 ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं विभाग ने जिले में तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25296 हो गई है और रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या भी 23479 पहुंच गई है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1324 हो गई है। इसमें से 134 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 1190 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। विभाग ने वीरवार को 1775 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 493 मरीजों की कोरोना से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण 5.87 व रिकवरी 92.81 प्रतिशत चल रही है।
205742 का हो चुका टीकाकरण
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 205742 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। वीरवार को 2174 ने पहली व 371 ने कोरोना से बचाव की दूसरी वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें