फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई से 77 कॉपियों का एक और बंडल मिला गायब

Sun, 06 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई की गोपनीय शाखा से उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेंटरवाइज आंसरशीट की जांच के दौरान 77 कापियां और गायब मिली हैं। अब चोरी और छेड़छाड़ की गई कॉपियों की संख्या 93 हो गई है। इनमें से 16 कॉपियाें में छेड़छाड़ करने के बाद कमरे में ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


 लेकिन इन 77 कॉपियों के बंडल का कोई सुराग ही नहीं मिला है। पीजीआई प्रबंधन ने 77 कॉपियों के नहीं मिलने की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। चोरी किए गए इस बंडल में बीफार्मा और एमफार्मा की आंसरशीट थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी बंडल पीजीआई के ही नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए सेंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का है। ऐसे में मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

पीजीआई में 30 नवंबर को गोपनीय शाखा के दरवाजे और आलमारी को तोड़कर आंसरशीट चोरी करने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस को दी गई शिकायत में प्रबंधन ने 16 कॉपियां गायब होने की शिकायत दी थी। लेकिन अगले दिन ये कॉपियां गोपनीय शाखा के कमरे में ही एक कोने में पड़ी मिली थीं।
विज्ञापन


 कॉपियों में छेड़छाड़ की गई थी और कई कॉपियों में दोबारा भी लिखा गया था। अमर उजाला में प्रकाशित खबर में और भी आंसरशीट गायब होने का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद प्रबंधन ने करीब 50 हजार से ज्यादा कॉपियों के बंडलों की सेंटरवाइज जांच शुरू की।

 शुक्रवार को 34 कॉलेजों की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई थी। सिर्फ एक सेंटर की कॉपियां शेष रह गई थीं। शनिवार को की गई जांच में इस बात का खुलासा हो गया कि पीजीआई के ही जिस नर्सिंग कॉलेज को सेंटर बनाया गया था, उसी सेंटर के अभ्यर्थियों की कॉपियां गायब हैं।

सूत्रों ने बताया कि अपने ही परिसर में बनाए गए सेंटर की कॉपियां गायब होने से अपनों पर शक और गहरा गया है। इस सेंटर में किस कॉलेज के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई थी, इस बारे में प्रबंधन खामोश है। जानकारों का कहना है कि कई और कॉपियों में भी छेड़छाड़ की गई है।
 
लाखों का सौदा आ सकता है सामने
सूत्रों का कहना है कि स्टाफ की मिलीभगत के बगैर यह काम संभव नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी कराने या करने के लिए लाखों का सौदा सामने आ सकता है। फिलहाल पीजीआई प्रशासन इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जांच की कछुआ चाल को देखते हुए सच्चाई सामने आने में अभी और वक्त लगने की उम्मीद है।

इनका कहना है
आंसरशीट के मिलान और जांच के दौरान पता चला है कि 77 आंसरशीट गायब हुई हैं। ये सभी कॉपियां कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए गए सेंटर की हैं। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। हम पुलिस की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक, हेल्थ यूनिवर्सिटी, रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें