फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार कार्यक्रम में भेजीं 76 बसें, राह देखते रहे यात्री

विज्ञापन
13सीटीके20 बस अड्डा पर रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज बसों में आवागमन की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हिसार में आयोजित पीएम के एक राजकीय कार्यक्रम के लिए सोमवार को रोडवेज बसों को लगाया गया है, जिससे कई रूट प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन


हिसार और यमुना नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम होने हैं। कार्यकर्ताओं और लोगों की भागीदारी के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने रोडवेज और परिवहन प्राधिकरणों की बसों की ड्यूटी लगाई है। रोहतक डिपो से करीब 76 बसों को कार्यक्रम में लगाया गया है। वहीं, 10 बसों को पानीपत भेजा गया है, जहां से ये बसें यमुनानगर कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी। डिपो की करीब 86 बसें कार्यक्रम के लिए रविवार दोपहर बाद से ही गांव में पहुंच गई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद बस अड्डा से कई रूटों की बसें प्रभावित रहीं और यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान प्राइवेट बसों का दबदबा देखने को मिला। वहीं, सोमवार को रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर साढे तीन बजे गुरुग्राम की ओर जाने वाले यात्रियों ने ढेड घंटे तक इंतजार किया। यात्री रक्षित और प्रवीन ने बताया कि करीब 45 मिनट से गुरुग्राम की बस का इंतजार कर रहे हैं, कोई बस नहीं मिली। स्टैंड इंचार्ज और प्रबंधक से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई सही जवाब और समाधान नहीं मिला।

वर्जन :
अवकाश के चलते यात्रियों की संख्या कम रहती है। फिर भी लोकल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। यात्रियों की मांग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में जाने वाली सभी बसों में महम शुगर मिल के निकट से फूड पैकेट रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें