10jjrp26- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की आवक में कमी आई है। रविवार को अनाज मंडी में लगभग 1077 क्विंटल बाजरा आया। मंडी की छुट्टी होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई, केवल बाजरे का उठान किया गया है। रविवार को 1500 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग 150470 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, वहीं 142825 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। लगभग 141000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
जिले की मंडियों में धान की आवक तेज होने लगी है। झज्जर अनाज मंडी में रविवार को लगभग चार हजार क्विंटल धान की आवक हुई और 3500 क्विंटल धान की खरीद की गई। अभी तक झज्जर अनाज मंडी में लगभग 75 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। लगभग 65 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिले की मंडियाें में धान और बाजरे की आवक जारी है। अभी तक जिले की मंडियों में लगभग 382640 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं लगभग 365920 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और लगभग 360030 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। जिले में लगभग 1100 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है और 990 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई हैं।
झज्जर अनाज मंडी में धान के भाव
रविवार को झज्जर अनाज मंडी में किस्म 1121 हाथ से निकाला गया धान 4300 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 3652 रुपये, 1718 हाथ से निकाला गया धान 3800 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 3650 रुपये, 1509 और 1692 हाथ से निकाला गया धान 3200 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 2700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की गई।
रविवार को अनाज मंडी में लगभग 1077 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। रविवार को मंडी की छुट्टी होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई, केवल बाजरे का उठान किया गया। रविवार को 1500 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
- दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर