फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार ने दिया 24 घंटे का वक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को सरकार ने 24 घंटे का वक्त देकर उन्हें अपनी ड्यूटी पर लौटने का एक और मौका दिया है। सोमवार को मिशन डायरेक्टर (एनएचएम), पंचकूला ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हड़ताल पर बैठे सभी एनएचएम कर्मचारियों को 24 घंटे का वक्त दिया जाता है। अगर वह ड्यूटी नहीं लौटते तो 24 घंटे के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। वहीं एनएचएम जिला प्रधान तरनदीप ने कहा कि सरकार चाहे उन्हें नौकरी से निकाल दे, लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल पर बैठा कोई भी कर्मचारी नौकरी पर नहीं लौटेगा।
विज्ञापन

सेवा सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में पांच फरवरी से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को सोमवार को 21 दिन हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में करीब 10 हजार एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं और जिनमें से करीब 4 हजार टर्मिनेट कर दिए गए हैं। अंबाला में 277 एनएचएम कर्मचारियों में से 272 को टर्मिनेट किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी सरकार इनको एक और मौका देने की बात कही है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी सेक्शन, एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट), एनआरपी (न्यूट्रिशियन रिहैबिलिटेशन सेंटर), डीआईसी (डिस्ट्रकी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर), टीबी उपचार, स्कूल हेल्थ, डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट, आधार रजिस्ट्रेशन, टीकारण, एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 20 फरवरी को अंबाला सीएमओ संत लाल वर्मा ने भी प्रेसनोट जारी कर सभी हड़ताली कर्मचारियों को अपनी सेवाओं पर लौटने की बात कहते हुए सेवाएं समाप्त करने की बात कही थी। उसके बाद भी कर्मचारी अपने कार्य पर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें