फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पोस्टआफिस से बिकेगी एलईडी बल्ब और पंखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। प्रतिस्पर्द्धा की दौड़ में डाक विभाग दिन पर दिन अपना मूल स्वरूप बदलता जा रहा है। अब डाक कर्मी एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट्स और पंखे बेचेंगे। मार्च के पहले सप्ताह से डाकघर में इन सामानों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके लिए अलग से एक काउंटर जल्द ही बनाया जाएगा। इसके बाबत मुख्यालय से डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश मिल गए हैं।
डाक विभाग ने एनर्जी एफीसिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) से करार किया है। जिसके तहत अब पोस्ट आफिस में अलग से काउंटर बनाकर डाक विभाग के कर्मचारी एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूबलाइट और एलईडी पंखे बेचेंगे। डाक विभाग जनता को एनर्जी बचाने के प्रति प्रोत्साहित करते हुए इनकी बिक्री करेगा। जनता को भरोसा दिया जाएगा कि सरकारी महकमे जब इन सामानों की बिक्री करेगा तो निश्चित इसकी शत-प्रतिशत गारंटी होगी।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि उच्चाधिकारियों ने उक्त सामानों की बिक्री के लिए डाकघर मुख्यालय में अलग से काउंटर बनाने के आदेश दिए हैं, जहां से डाकघर कर्मी ही बिक्री करेगा। जहां एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये, एलईडी ट्यूबलाइट की कीमत 220 रुपये और पंखे की कीमत 1110 रुपये होगी। ट्यूबलाइट और बल्ब की गारंटी तीन साल और पंखे की ढाई साल की होगी। बिक्री के समय उपभोक्ताओं को डाक विभाग रसीद के साथ-साथ गारंटी कार्ड देगा। यदि गारंटी की अवधि में उक्त सामान खराब होगा तो उसको बिना किसी कटौती के वापस किया जाएगा। अधिकारियों ने हर हाल में मार्च के प्रथम सप्ताह से इनकी बिक्री शुरू करने के आदेश दिए हैं। जिसके चलते मुख्य डाकघर के अंदर काउंटर बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग के अधिकारी डीवी सैनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के चलते डाकघर में एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे की बिक्री मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू करवा दी जाएगी। जल्द ही इनकी बिक्री के लिए काउंटर बनवाया जाएगा, जहां से डाककर्मी सामान बेचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें