सहकारिता मंत्री को ब्राह्मण समाज की चेतावनी, माफी मांगें या विरोध के लिए तैयार रहें
- एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज पर सार्वजनिक टिप्पणी करने बाद से एकजुट हो रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज पर की टिप्पणी ने नाराज ब्राह्ण समाज के लोग सहकारिता मंत्री के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। समाज के लोगों ने मंत्री को चेतावनी दी है - माफी मांगें या विरोध के लिए तैयार रहें। जनता कॉलोनी में वीरवार को ब्राह्मण समाज की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव पं. नीरज कुमार वत्स ने की। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर सहकारिता मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो ब्राह्मण समाज उनका पुतला फूंकेगा।
पं. नीरज कुमार वत्स ने कहा कि जिस प्रकार सहकारिता मंत्री ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मणों के बारे में अपशब्द कहे हैं, वो अति निंदनीय और अशोभनीय हैं। उनकी अशोभनीय टिप्पणी से पूरा ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका घोर विरोध और निंदा करता है । उन्होंने कहा कि मंत्री को भले बुरे की पहचान भी नहीं रही। अगर 10 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी तो हरियाणा के 26 लाख ब्राह्मण विरोध में उतर आएंगे। सहकारिता मंत्री के पुतले फूंकने के सााि ही मंत्री पद से उनकी बर्खास्तगी की मांग की जाएगी । बैठक में पं. सुनील कौशिक, प. मांगेराम शर्मा, पं. राज शर्मा, पं. रविंद्र भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, संजय मुदगिल, विनोद शर्मा, देवेंद्र प्रकाश शर्मा, लवली शर्मा, देव शर्मा, रोहतास शर्मा, सुभाष शर्मा, रिंकू शर्मा, नरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, बबलू शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।