फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर गरमाई शहर की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : एक दशक से नहीं मिली शहर को भिवानी स्टैंड और हुडा कांप्लेक्स में पार्किंग, कांग्रेस और भाजपा के बीच आज भी सियासी खींचतान
विज्ञापन


पीपीपी मोड के जरिए चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहती है सरकार: बतरा
कांग्रेसी बहुमत वाले हाउस ने पास किया प्रस्ताव, अब कर रहे ड्रामा : ग्रोवर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक दशक से शहरवासियों को भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स में पार्किंग नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस और भाजपा सियासी खींचतान में उलझी हुई है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा और कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के माध्यम से सरकार पीपीपी मोड यानी प्राइवेट-पब्लिक-पार्टनरशिप के तहत भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स की पार्किंग पर कामर्शियल कांप्लेक्स कम पार्किंग बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि चहेतों को फायदा पहुंचाया जा सके। दूसरी तरफ, भाजपा के मंत्री एवं स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर का कहना है कि खुद कांग्रेस के बहुमत वाले नगर निगम हाउस ने प्रस्ताव पास किया है, जिसे कैबिनेट ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। दूसरा, कांग्रेसियों को शहर में चल रहे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हजम नहीं हो रहे हैं।

2009 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में पुलिस विभाग ने पुराने सिटी थाने को दुर्गा भवन से पुराने बस स्टैंड की खाली पड़ी जगह में स्थानांतरित करने का फैसला किया। तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अनुमति के बाद दुर्गा भवन के सामने खाली पड़ी 2450 वर्ग गज जमीन में पार्किंग बनाने का फैसला किया गया। हुडा ने यह जमीन 7 करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपये में ली, जिसकी पूर्ति के लिए हुडा यहां कामर्शियल कांप्लेक्स कम पार्किंग बनाना चाहता था, लेकिन व्यापारियों ने इसका विरोध किया। सीएम हुड्डा के आदेश पर प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। बाद में प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई, लेकिन अभी तक यहां पार्किंग स्थल नहीं बन सका है।
विज्ञापन


चहेतों को फायदा पहुंचाने की तैयारी, करेंगे आंदोलन : पूर्व विधायक बत्रा
पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि भाजपा सरकार 150 करोड़ की लागत से एलिवेटिड रोड का निर्माण करवा रही है। इसका व्यापारियों ने विरोध किया था, लेकिन मंत्री की जिद्द के चलते उनकी नहीं चली। अब एलिवेटिड रोड के साथ भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लैक्स में निजी बिल्डर से पार्किंग बनवाना चाह रही है। प्रदेश सरकार के हरियाणा बिल्डिंग एक्ट 2018 के तहत अगर पीपीपी मोड में यहां बिल्डिंग बनती है तो उसमें केवल 40 प्रतिशत एरिया कवर होगा, जहां पार्किंब बन सकती है। अगर सरकार खुद अपने पैसे से दोनों जगह मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाए तो 100 प्रतिशत एरिया पार्किंग के लिए कवर होगा। इससे न केवल आसपास के व्यापारियों, बल्कि शहर व गांवों से बाजारों में खरीददारी करने आने वाले आम लोगों को भी फायदा होगा। अगर कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी तो कांग्रेस आंदोलन करेंगे। क्योंकि सरकार व अधिकारियों की मंशा अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने की है।

बाक्स
दोगली सियासत कर रहे कांग्रेसी, बड़े प्रोजेक्ट नहीं हो रहे हजम : ग्रोवर
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि नगर निगम में कांग्रेस समर्थक पार्षदों का बहुमत है। मेयर रेनू डाबला, सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा, डिप्टी मेयर अशोक भाटी कांग्रेसी है। उस समय कांग्रेसी कहां चले थे, जब निगम हाउस ने प्रस्ताव किया। साथ ही हुड्डा सरकार के कार्यकाल में कांग्रेसियों ने तो भिवानी स्टैंड की पार्किंग वाली जगह को निजी हाथों में बेच दिया था, जिसे सरकार आने पर छुड़वाया गया।

अपने वादे से मुकर रहे मंत्री
शहर की शौरी मार्केट सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है, जहां कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। 2015 में खुद सहकारिता मंत्री मौके पर आए और कहा कि यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाकर देंगे, लेकिन अब पिछले दरवाजे से निगम के माध्यम से पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स ज्यादा बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं करेेंगे।
विज्ञापन

-गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी मार्केट

मेयर बोली, हाउस ने किया प्रस्ताव, कांग्रेसी पार्षद बोले, हमें तो याद नहीं
मेयर रेनू डाबला का कहना है कि हाउस में पास किए बगैर निगम के अधिकारियों ने सोनीपत स्टैंड के नजदीक पड़ी निगम की जगह में कामर्शियल कांप्लेक्स, भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स में पीपीपी मोड में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव चंडीगढ़ भेज दिया था। पार्षदों ने इसका विरोध किया। निगम प्रशासन ने दोबारा प्रस्ताव हाउस में पेश किया, जहां पास कर दिया गया। जबकि कांग्रेसी पार्षद गुलशन ईशपुनियानी का कहना है कि मुझे तो याद नहीं, यह प्रस्ताव कब आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें