फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब दो माह पहले गांव कन्हेटी में हुए भागवी निवासी जितेंद्र हत्याकांड के एक आरोपी को स्टेट क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली के टिनपुरा से गिरफ्तार किया गया है और सदर थाना पुलिस को सौंपा गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव भागवी निवासी जितेंद्र की गत 22 कई को कन्हेटी गांव स्थित शराब ठेके पर अज्ञात हमलवरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद जितेंद्र के परिजनों ने बताया था कि वह कृषि कार्य के लिए खेत में गया हुआ था और इसी दौरान हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जितेंद्र के चाचा की शिकायत पर दो नामजद और चार अन्य पर केस दर्ज किया था। वहीं, जितेंद्र के परिजनों ने एसडीएम ओमप्रकाश देवराला के सामने हत्याकांड की जांच स्टेट क्राइम टीम से कराने की मांग की थी। इसके बाद एसपी सुनील दलाल ने इस संबंध में राज्य अपराध शाखा को पत्र लिखा था। पुलिस पिछले दो माह से आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मामले में स्टेट क्राइम भिवानी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने दिल्ली के टिनपुरा निवासी दारा सिंह को गिरफ्तार किया है। स्टेट क्राइम ने आरोपी को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी से हत्याकांड के खुलासे को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें