फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग स्थित गांव मिसरी के समीप शनिवार सुबह एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गांव बड़ेसरा निवासी तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर तीनों घायलों में से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बडेसरा निवासी शमशेर सिंह गांव निवासी रामनिवास व नवीन के साथ बाइक पर शनिवार सुबह किसी काम से दादरी आया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे वो तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे। गांव मिसरी के समीप एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया वहीं नवीन व रामनिवास को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शमशेर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें