फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालड़ा की पहाड़ियों के पास बनेगा जिलास्तरीय खेल स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
खालड़ा की पहाड़ियों के पास बनेगा जिलास्तरीय खेल स्टेडियम
विज्ञापन

नारनौल। जिले के युवाओं के लिए जल्द ही जिला स्तरीय आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण गांव खालड़ा की पहाड़ियों के नजदीक किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। करीब 7.25 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम के लिए नगर परिषद ने निशुल्क जमीन भी दे दी है। अब यह जमीन खेल विभाग के नाम ट्रांसफर होनी है। जैसे ही जमीन खेल विभाग के नाम ट्रांसफर हो जाएगी, इस जगह पर स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल एवं युवा कल्याण कार्यक्रम विभाग की ओर से 20 मार्च 2017 को एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी कर दी गई है। जिसे उपायुक्त एवं प्रधान जिला खेल परिषद के खाते में जमा भी कराया जा चुका है।
जिला में वैसे तो शहर के ब्वाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बना हुआ है, मगर वह स्टेडियम खेल के नियमों के अनुसार छोटा है। नियमानुसार जिला स्तरीय स्टेडियम में कम से कम 400 मीटर का ट्रैक होना चाहिये, मगर मौजूदा स्टेडियम में केवल 325 मीटर का ही ट्रैक है। वहीं यहां पर अन्य खेल मैदानों का भी अभाव है। स्टेडियम में सही प्रकार से खेल सुविधाएं भी नहीं हैं। जिसके कारण जिला में नये खेल स्टेडियम बनाये जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अब यहां पर जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। जिस पर करीब एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आयेगी। सीएम मनोहरलाल खट्टर ने वर्ष 2015 में आईटीआई मैदान में आयोजित रैली में विधायक ओमप्रकाश यादव की मांग पर नारनौल में एक जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद से ही इसको मूर्त रूप देने में विधायक जुट गए थे। जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत गत वर्ष के बजट में इस स्टेडियम को शामिल किया गया था। नगर परिषद द्वारा आयोजित विकास कार्यों की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पास किया गया है। जिसमें सभी पार्षदों की सहमति हुई थी। प्रस्ताव के अनुसार नप की रघुनाथपुरा स्थित खसरा नंबर 211 की करीब 7.25 एकड़ जमीन निशुल्क खेल विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

आधुनिक होगा खेल स्टेडियम, बड़ा होगा ट्रैक
खालड़ा की पहाड़ियों के पास खसरा नंबर 211 की जमीन पर बनने वाला यह जिला स्तरीय स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। वहीं हैंडबाल, फुटबाल, बालीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, खो-खो व कबड्डी के लिए भी अलग से मैदान बनाए जाएंगे। जिससे यहां के युवाओं को खेलों के प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।
खेल विभाग ने भेजा स्टेडियम बनाने के लिए इस्टीमेट का पत्र
गांव खालड़ा के पास बनने वाले स्टेडियम का इस्टीमेट बनाने के लिए खेल विभाग ने एक पत्र पीडब्ल्यूडी विभाग के पास भी भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि गांव रघुनाथपुरा में नप की खसरा नंबर 211 में 7.25 एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इस स्टेडियम के लिए निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत हो गई है। इसके निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाया जाए, ताकि स्टेडियम के निर्माण के लिए आई राशि आपके खोते में स्थानांतरित की जा सके। यदि इस्टीमेट स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से अधिक बनता है तो विभाग से अतिरिक्त राशि की मांग कर ली जाएगी।
स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। स्टेडियम के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को इस्टीमेट बनाने के लिए एक पत्र लिखा गया है। अभी जमीन खेल विभाग के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। जमीन ट्रांसफर होते ही कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।----जय सिंह पिलानियां, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
अभी उनके पास इस्टीमेट बनाने संबंधी कोई पत्र खेल विभाग की ओर से नहीं आया है। इस बारे में उपायुक्त चर्चा कर रहे थे। इस्टीमेट बनाने संबंधी पत्र मिलते ही इस्टीमेट बना दिया जाएगा।---दर्शन कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन

नप ने हाउस की बैठक में खेल स्टेडियम बनाने संबंधी प्रस्ताव पास कर रखा है। जिसके तहत खालड़ा की पहाड़ियों के पास स्थित नप की खसरा नंबर 211 की 7.25 एकड़ जमीन निशुल्क दी गई है। अभी नप की ओर से खेल विभाग को जमीन ट्रांसफर नहीं हुई है। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है।--भारती सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें