फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की तर्ज पर होगी आयुष पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आयुष मंत्रालय देश के सभी आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए पहली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी। होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया हरियाणा स्टेट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश नांदल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेवारी आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा नई दिल्ली को दी गई है।
विज्ञापन


इसका प्रॉस्पेक्ट्स भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण पंजीकरण होगा जो 27 जून से शुरू हो चुका है और 15 जुलाई तक चलेगा। नीट की तर्ज पर इस परीक्षा की ऑन्सर की नौ और 10 अगस्त को आनलाइन जारी कर दी जाएगी। 23 से 26 अगस्त 2017 तक परीक्षा का परिणाम आनलाइन जारी कर दिया जाएगा।

डॉ. सुरेश नांदल ने बताया कि इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों और कॉलेज दोनों को फायदा होगा। ऐसे में कॉलेजों में खाली सीटें नहीं रहेंगी और पीजी कोर्स में केवल पढ़ने वाले विद्यार्थी ही जा सकेंगे। इससे आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति भरोसा और बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें