फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रथ के लिए सात वाहनों की खरीद पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। वेद प्रचार रथ की खरीद को लेकर सुर्खियों में आई आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा ने फिलहाल बाकी सात वाहनों की खरीद पर रोक लगा दी है। वाहनों की खरीद होगी या फिर नहीं, इसका फैसला 21 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की बैठक में 1 जुलाई को लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज में फैली बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा की तरफ से अभियान शुरू होना है। इसके लिए वेद प्रचार रथ के रूप में आठ गाड़ियां खरीदी जानी हैं। कुछ दिन पहले सभा के मंत्री योगेंद्र आर्य के माध्यम से एक गाड़ी खरीदी गई। पहली ही गाड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया और गाड़ी की खरीद में अनियमितता के आरोप लग गए। आरोप है कि नई गाड़ी की बजाय पुरानी गाड़ी खरीद ली गई। इस मामले को लेकर सभा के मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सभा की तरफ से फिलहाल बाकी सात अन्य गाड़ियों की खरीद पर रोक लगा दी गई है। प्रधान रामपाल आर्य ने बताया कि 1 जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें मंत्री को जवाब देना होगा और तभी फैसला लिया जाएगा कि बाकी वाहनों की खरीद किस तरीके से की जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें