फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 70 वर्षीय दयाराम आर्य ने तीन किलोमीटर दौड़ में लिया हिस्सा

विज्ञापन
सम्मान हासिल करने पर खुशी जाहिर करते दयाराम आर्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजा राव तुलाराम हाफ मैराथन में पतंजलि परिवार ने नशा मुक्ति जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 70 वर्षीय दयाराम आर्य ने तीन किलोमीटर दौड़ में भाग लेकर सभी को प्रेरित किया। 66 वर्षीय धर्मवीर आर्य तथा धर्मपाल यादव ने भी तीन किलोमीटर दौड़ में भाग लेकर यह संदेश दिया कि उम्र के बावजूद जोश और संकल्प बनाए रखा जा सकता है।
इसके अलावा पावटी निवासी अमन और दशरथ ने 10 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आकर्षण संदीप आर्य जांगड़ा रहे जिन्होंने 37 घंटों में 20 हजार सूर्य नमस्कार कर अनूठी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें