रोहतक। सेक्टरों में बरसाती पानी भरने की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। नगर निगम की ओर से सेक्टरों में 70 करोड़ खर्च कर बरसाती पानी की निकासी का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि एस्टीमेट को अप्रूवल के लिए सरकार के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी का इंतजार है। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने पर टेंडर किए जाएंगे और सेक्टर 1, 2, 3 व 4 में धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
इन सभी सेक्टरों में लगभग 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। वहीं सेक्टरवासियों का कहना है कि जब भी तेज बारिश होती है तो इन सेक्टरों में बारिश का पानी जमा हो जाता है। इस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
खाली प्लाॅटों में पानी जमा रहने से सांप व बिच्छू निकलने लगते हैं। इस समस्या का समाधान किए जाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही है।
-
फोटो संख्या : 22
बारिश का पानी गलियों में जमा रहता है। सेक्टर चार की पुलियों पर बड़ा टैंक न बनाकर छोटा बनाया गया है। पाइपलाइन की सफाई नहीं की जाती जिससे पानी निकासी सही तरह नहीं होती है।
-उमेद सिंह, सेक्टर तीन निवासी।
-
फोटो संख्या : 23
बारिश के दिनों में गलियों व सड़कों पर पानी भर जाता है। इस कारण लोगों को रास्तों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। पानी निकासी की यहां चार दशक पुरानी पाइपलाइन है। अब इनको बदलने की जरूरत है।
-सन्नी, सेक्टर एक निवासी।
सेक्टरों से बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इसके लिए लगभग 70 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। वहां से अप्रूवल मिलने पर टेंडर लगाकर काम शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. आनंद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।
21... शहर के सेक्टर दो में सड़क का दृश्य, जहां बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप बिछाई जानी प्रस्त
21... शहर के सेक्टर दो में सड़क का दृश्य, जहां बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप बिछाई जानी प्रस्त