फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवध-असम ट्रेन फरवरी के अंतिम सप्ताह तक फुल

विज्ञापन
10...रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। फागुन माह में अपने घर व धार्मिक स्थलों पर गमन करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि लंबी दूरी वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है। अवध असम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की सीटिंग अभी से ही फुल चलने लगी हैं।
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन से तीन से अधिक राज्यों में यात्रा करने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सीटें फुल चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।
स्टेशन से बिहार, गोरखपुर, खगड़िया, छपरा, कटिहार, गुहावटी, डिब्रूगढ़ जाने वाले यात्रियों को सुविधाजनक सफर के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिल रही है। स्लीपर, एसी डिब्बे फुल होने के साथ 90-90 से अधिक वेटिंग में चल रही हैं।
विज्ञापन

फागुन माह शुरू होने के 7 दिन शेष हैं और होली के भी एक माह से अधिक दिन शेष है। यही नहीं, गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही हैं।
गांधी नगर में रहने वाले बृजेश ने कहा कि फरवरी के मध्य में छपरा जाना है। टिकट करवाने के लिए स्टेशन पर गए तो फरवरी के अंत तक भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला। वहीं सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र ने कहा कि सीधे कटिहार की ट्रेन नहीं मिली तो दिल्ली तक जाना पड़ेगा और वहां से अपने गंतव्य की ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।

वर्जन
लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। अधिकतर अवध असम ट्रेन फुल रहती है। रोहतक से कामाख्या जाने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलेगी। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें