रोहतक। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों से अपनी-अपनी ईवीएम और अन्य सामग्री जमा कराने के लिए स्कूलों में पहुंचे। यहां पर अधिकारी-कर्मचारियों में ईवीएम जमा कराकर घर जाने के लिए आपाधपी मची रही। हालांकि अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए तो ही शांत बैठकर ईवीएम जमा कराईं। अधिकारियों ने पिंक बूथों को पहले निपटाया और फिर पोलिंग पार्टी की महिलाओं की जिम्मेदारी से मुक्त करके जल्द घर भेज दिया गया। जिन पोलिंग पार्टियों में महिलाएं थीं, उनकी जिम्मेदागी सहयोगियों को दिलाकर उनको घर भेज दिया गया। इसके बाद विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों ने मतदान सामग्री जमा कराई और देर रात तक यह कार्य चला। ब्यूरो