फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों के 65 असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 65 असिस्टेंट प्रोफेसरों (प्राध्यापकों) को एसोसिएट व प्रोफेसर के रूप में अक्तूबर अंत तक पदोन्नति की तैयारी है। इसमें 20 एडेड कॉलेजों व 45 सेल्फ फाइनेंस वाले शिक्षक हैं। एडेड की स्क्रीनिंग हो चुकी है, निजी की 6 अक्तूबर तक होनी है।
विज्ञापन

एमडीयू प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को ही एमडीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने 19 असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट व प्रोफेसर के रूप में पदोन्नति पर मुहर लगाई थी।
यूनिवर्सिटी में अभी आधे पद रिक्त चल रहे हैं। माना जा रहा है कि पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भर्तियों की ओर जोर लगाया जाएगा। हालांकि, कार्यकारी परिषद ने पढ़ाई और शोध कार्यों में आ रही मुश्किलों को देखते हुए शिक्षकों को अनुबंध पर रखने की मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें