फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट नाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सांपला थाना क्षेत्र के रुड़की गांव में देर रात शादी समारोह में शामिल होने गए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, दुल्हन के परिवार पक्ष पर ही पीड़ित पक्ष ने गोली मारने जा आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी हाथ नहीं आ सके। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रुड़की निवासी मनीष ने बताया कि गांव में बुधवार देर रात युवती की बारात आई हुई थी। बारात में शामिल होने के लिए वह भी परिवार के साथ गया हुआ था। आरोप है कि नशे में धुत दो युवकों ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उस पर फायर कर दिया। एक गोली हाथ जबकि दूसरी गोली मनीष के पैर में लगी। फायरिंग की घटना से शादी समारोह में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें