फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को हेलमेट बांटेगे सामाजिक कार्यकर्ता सोमबीर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-1 और 2
ट्रैफिक पुलिस से वार्ता करते श्री नारायणी सेना ट्रस्ट के चेयरमैन सोमबीर शर्मा और अन्य।
---
सड़क हादसों में होने वाली मौत पर अंकुश लगाने की पहल, बांटेंगे हेलमेट
-चुलियाणा गांव के श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन ने उठाया बीड़ा
-पुलिस संग मिलकर दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मानसरोवर पार्क के पास हेलमेट का इस्तेमाल न करने के कारण चाचा के सड़क हादसे में घायल होने के बाद अन्य को बचाने के उद्देश्य से चुलियाणा गांव निवासी श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सोमबीर ने नई पहल की शुरुआत की है। जल्द ही सोमबीर पुलिस विभाग के साथ मिलकर बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वालों को निशुल्क हेलमेट का वितरण करेंगे। साथ ही ट्रस्ट और पुलिस विभाग मिलकर लोगों को वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी करेंगे।
चुलियाणा गांव निवासी सोमबीर शर्मा लोगों को निशुल्क हेलमेट बांटेंगे। सोमबीर ने बताया कि दो माह पूर्व उनके चाचा राजू बाइक से रोहतक आ रहे थे। जैसे ही मान सरोवर पार्क के पास पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमबीर ने बताया कि इस हादसे से वह काफी प्रभावित हुए। बिना हेलमेट के अन्य लोग हादसे का शिकार न हों, इसके लिए उन्होंने लोगों को निशुल्क हेलमेट का वितरण और यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया। इसको लेकर सोमबीर और ट्रस्ट के पदाधिकारी टीएसआई गुरदेव और अन्य अधिकारी से मिले। वार्ता के बाद अभियान को हरी झंडी दी गई। सोमबीर ने बताया कि जल्द ही पुलिस के साथ मिलकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शुरुआत में करीब दस हजार हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क वितरित किए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
श्री नारायणी सेना ट्रस्ट की पहल सराहनीय है। सोमबीर पुलिस विभाग के साथ मिलकर लोगों को निशुल्क हेलमेट बांटेंगे। इसके अलावा गोष्ठी और जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही अभियान को शुरू कराया जा रहा है।
-गुरदेव सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें