फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन: आठ शराब तस्करों और तीन चूरापोस्त के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन: आठ शराब और तीन चूरापोस्त के तस्करों को दबोचा
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार रात को जिले में नाइट डोमिनेशन चलाया। इस दौरान एसपी ने शहर, सदर थाना व डिंग थाना क्षेत्र में जाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिले के अंदर आने व बाहर जाने वाले वाहनों तथा उसमें सवार लोगों की बारीकी से तलाशी लें। जो भी शख्स संदिग्ध लगे उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब व राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में ज्यादा चौकसी बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय समय पर नाइट डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाने का मकसद अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है, ताकि किसी आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। भविष्य में भी आपराधिक किस्म के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। रातभर चले अभियान के दौरान जिला के सभी पुलिस अधिकारियों, एसएचओ, चौकी प्रभारियों के अतिरिक्त काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने सैकड़ों वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
नाइट डोमिशन अभियान के तहत जिला के विभिन्न थाना पुलिस ने तीन चूरापोस्त तस्करों व आठ शराब तस्करों को भी काबू किया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने सुभाष निवासी ऐलनाबाद, राजू निवासी पीलीबंगा, महेंद्र कौर निवासी वार्ड नंबर 14 ऐलनाबाद को गिरफ्तार कर 15 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। इस संबंध में ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सीआईए डबवाली पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान हरदीप निवासी डबवाली को 12 पेटी देसी शराब के साथ गांव खुईया मलकाना क्षेत्र से काबू किया। रानियां थाना पुलिस ने सरदूल सिंह निवासी संतनगर को 25 बोतल अवैध शराब के साथ गांव संतनगर क्षेत्र से, जबकि शहर डबवाली थाना पुलिस ने जीतराम निवासी किलियावाली पंजाब को 10 बोतल देसी शराब के साथ मंडी डबवाली से पकड़ा। चौपटा थाना पुलिस ने वीर सिंह निवासी अली मोहम्मद को नौ बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव अली मोहम्मद से, जबकि शंकर लाल निवासी चाहरवाला को आठ बोतल देसी शराब के साथ गांव चाहरवाला क्षेत्र से काबू किया। डिंग थाना पुलिस ने सुभाष चंद्र निवासी जोधकां को 48 बोतल देसी शराब के साथ गांव जोधकां से पकड़ा। रानियां थाना पुलिस ने कालूराम निवासी घोड़ावाली को 24 बोतल देसी शराब के साथ जबकि निखिल निवासी गांव नाथौर को 10 बोतल देसी शराब के सहित गिरफ्तार किया। उक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें