फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ पर हरियाणा का हक -विरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


राव इंद्रजीत बड़े नेता, भाजपा सही दे जगह : बीरेंद्र सिंह
: तंवर सीबीआई के पास जाएं दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए
: कांग्रेस में कई और होंगे दरकिनार, 40 साल कांग्रेस में रहा हूं
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि मंत्री व सांसद राव इंद्रजीत बड़े नेता हैं। भाजपा से कहीं नहीं जाएंगे, हालांकि, पार्टी को उनका सही जगह इस्तेमाल करना चाहिए। बीरेंद्र सिंह शनिवार को सांपला में उचाना से विधायक प्रेमलत्ता के साथ छोटूराम विचार मंच के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केएमपी का उद्घाटन और सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण एक साथ करेंगे। केएमपी का कार्य 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। प्रदेश में चल रही कांग्रेस की दो यात्राओं के बारे में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल में कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी के गठन में काफी बदलाव हुआ है और आगे भी होगा। कई लोग दरकिनार होने वाले हैं। क्योंकि उनका कांग्रेस पार्टी में रहने का 40 साल का अनुभव है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर तंवर को कार्रवाई का इतना ही शौक है तो सीबीआई के पास जाकर मांग करें। राहुल गांधी के राजनीति अनुभव को कम बताते हुए डूमरखां ने कहा कि राहुल के अंदर अभी उतावलापन ज्यादा है। इस मौके पर चांद सिंह, विजय, अमित काजल, ओएसडी सुधीर फौगाट, लीला पहलवान, शमशेर सिंह, पप्पू प्रधान, राजसिंह, जोगेंद्र सिंह, कृष्ण जाखौदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें