फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


सुपवा में प्रवेश के लिए 261 युवाओं ने दिया क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट
- कला विवि से फिल्म एंड टीवी व विजुअल आर्ट्स से पढ़ाई करने में दिखाई रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सुपवा (स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) के नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। विवि में प्रवेश के लिए 261 युवाओं ने क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट दिया। युवाआें ने फिल्म एंड टीवी व विजुअल आर्ट्स से पढ़ाई करने में रुचि दिखाई। क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट में युवाओं की पहली पसंद के आधार पर एक्टिंग के लिए 42, डिजाइन के लिए 67, फिल्म एंड टीवी के 77 व विजुअल आर्ट्स के लिए 75 ने किस्मत आजमाई। इनकी वरीयता सूची छह जुलाई को विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
सुपवा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन युवाओं ने अपनी क्रिएटिविटी व स्किल से सभी को हैरत में डाला। दाखिले के लिए हर विद्यार्थी ने अपने हुनर से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का काम किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने पहले चरण की परीक्षा के तहत आठ जून तक लिखित परीक्षा दी। ऑनलाइन कॉमन क्वालिफाइंग टेस्ट से गुजरने के बाद ही इन विद्यार्थियों को क्रिएटिविटी व स्किल की कसौटी पर परखा गया। टेस्ट में पूर्व निर्धारित अंकों से अधिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही दूसरे चरण के क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया। यह परीक्षा 28 से 30 जून तक विवि परिसर में हुई।
विज्ञापन

देश के कौने-कौने से आए विद्यार्थी
विवि में क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट देने पहुंचे विद्यार्थियों में मिनी भारत की छवि नजर आई। यहां हरियाणा व दिल्ली ही नहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हैदराबाद, तेलंगाना, उड़ीसा, कानपुर, कोलकाता, पटना, ग्वालियर, बिहार, मुंबई, जयपुर, उत्तराखंड, उत्तरांचल, महाराष्ट्र, गुजरात व बांग्लादेश से भी विद्यार्थी आए। इन कोर्सों की योग्यता 12वीं पास है। इसके बावजूद विज्ञान व इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भी इन कला कोर्सों में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

वर्जन :
विवि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। क्रिएटिविटी व स्किल टेस्ट के जरिए प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का चयन हो गया है। विवि छह जुलाई को इनकी वरीयता सूची जारी करेगा। इसके बाद काउंसिलिंग होगी। यह पहले सप्ताह में हो सकती है। इसके बाद 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, सुपवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें